भारत सरकार

Government of India

वित्त मत्रांलय

Ministry of Finance

Centenary Year SBI Mumbai Main Branch Building (Denomination of `100) Unc – Folder Packing – FGCO001706

एस बी आई मुंबई मुख्य शाखा भवन

भारतीय स्टेट बैंक की मुंबई मुख्य शाखा, फोर्ट क्षेत्र में हॉर्निमन सर्कल के निकट विरासत भवन में स्थित है। बैंक के वर्तमान भवन का निर्माण सन् 1924 में पूर्ण हुआ और तभी से यह क्रियाशील है। इसके अग्रभाग में उत्कीर्णित रोमन अंक (MCMXXIV) यानि 1924, इसके विनिर्माण के पूर्ण होने का प्रमाण है। आज यह भवन मुंबई के ग्रेड – II ए विरासत स्थल की श्रेणी में आता है और यह भारतीय रिज़र्व बैंक तथा स्टॉक एक्स्चेंज के साथ इस क्षेत्र का मुख्य आकर्षण है। यह भवन गौरवमयी इतिहास एवं वर्तमान बैंकिंग प्रणाली का साक्षी है।

3,631.00

उपलब्धता: 128 स्टॉक में

- +

भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और यह विश्व की फार्च्यून 500 कंपनी का भी हिस्सा है। कुल परिसंपत्ति के मामले में यह विश्व का 48वाँ सबसे बड़ा बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक की शुरुआत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित तीन प्रेसीडेंसी बैंकों के साथ हुई। बैंक ओफ़ बॉम्बे इन तीन बैंकों में से एक था जिसकी स्थापना सन् 1840 में एवं इसके मुख्य कार्यालय की स्थापना सन् 1863 में हुई। 1921 में सभी तीन प्रेसीडेंसी बैंकों को सम्मिलित करके इंपीरियल बैंक ओफ़ इंडिया बनाया गया, जो आगे चलकर 1955 में संसद के अधिनियम से भारतीय स्टेट बैंक में तब्दील कर दिया गया। प्रारम्भिक दिनों में बैंक की मुख्य व्यावसायिक गतिविधियाँ मुंबई मुख्य शाखा के भवन से ही प्रचलित की जाती थी। बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय का कार्य भी यहीं से संचालित किया जाता था तथा कई बोर्ड बैठकें भी इसी विरासत भवन में आयोजित की गई थी। यह मुख्य शाखा भवन भारतीय स्टेट बैंक की मज़बूत नींव और गौरवमयी इतिहास का स्त्रोत है, जिसका शताब्दी वर्ष उत्सव मनाया जाना चाहिए।