श्री रमणाश्रमम्
श्री रमणाश्रमम्, आधुनिक भारत के महानतम संतों में से एक, श्री रमण महर्षि (1879-1950) का आश्रम है। महान संत श्री रमण महर्षि द्वारा प्रदर्शित ज्ञान मार्ग इस आश्रम के केंद्र में है। आश्रम की स्थापना 1922 में हुई थी और गत शत वर्षों से अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित रहते हुए वह श्री रमण महर्षि के कालातीत उपदेशों के माध्यम से आन्तरिक परिवर्तन के जिज्ञासुओं के लिए आध्यात्मिक ज्ञान के एक प्रकाशस्तंभ एवं पावन स्थल का कार्य कर रहा है।
पिछले 100 वर्षों में, कई नेताओं और दिग्गजों ने आश्रम का दौरा किया और इसके पवित्र वातावरण में आध्यात्मिकता से समृद्ध हुए। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी कई स्वतंत्रता सेनानियों को आश्रम भेजा करते थे ताकि उन्हें प्रेरणा और सांत्वना प्राप्त हो। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और जमनालाल बजाज शामिल हैं। महर्षि की समाधि के 70 से अधिक वर्षों के बाद भी, पूरी दुनिया से आने वाले भक्त उनके आश्रम में उनकी जीवंत उपस्थिति को महसूस करते हैं।
आश्रम श्री रमण महर्षि की सभी मूल कृतियों को संरक्षित करता है और उन्हें विभिन्न भाषाओं में इलेक्ट्रॉनिक और मुद्रित दोनों रूपों में प्रकाशित करता है। इसमें अंग्रेजी में लगभग 200 पुस्तकें, तमिल और तेलुगु में 150 पुस्तकें, गुजराती और मराठी जैसी कई अन्य भारतीय भाषाओं में 20 पुस्तकें, और फ्रांसीसी, स्पेनिश, रूसी, पुर्तगाली, जर्मन, रोमानियाई और हंगेरियन सहित विभिन्न विदेशी भाषाओं में 10 पुस्तकें सम्मिलित हैं।
श्री रमणाश्रमम् द्वारा पिछले 100 वर्षों से निम्नलिखित सामुदायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं – निःशुल्क औषधालय, साधुओं और गरीबों के लिए निःशुल्क भोजन, पर्यावरण संरक्षण के प्रयास, गोशाला, पुस्तकालय और वेद पाठशाला।
SRI RAMANASRAMAM
Sri Ramanasramam is the Ashram of Sri Ramana Maharshi (1879-1950), one of the greatest sages of modern India. The focus of the institution is jnana marga or the path of knowledge, as taught by the great sage Sri Ramana Maharshi. The Ashram was established in 1922 and has stayed true to its mission for the last 100 years serving as a beacon of spiritual wisdom and a sanctuary for all who seek inner transformation through the timeless teachings of Sri Ramana Maharshi.
Over the last 100 years, several leaders and luminaries have visited the Ashram and received spiritual nourishment from its sacred environment. Mahatma Gandhi used to send several freedom fighters to the Ashram during the freedom movement to gain inspiration and solace. Some of them include Dr. Rajendra Prasad, Sarojini Naidu and Jamnalal Bajaj. More than 70 years after his samadhi, devotees from all over the world continue to feel his living presence at his Ashram.
The Ashram preserves all original works of Sri Ramana Maharshi and publishes them in both electronic and print formats across multiple languages. This includes around 200 books in English, 150 books in Tamil and Telugu, 20 books in several other Indian languages such as Gujarati and Marathi, and 10 books in various foreign languages including French, Spanish, Russian, Portuguese, German, Romanian, and Hungarian.
The following Community Activities have been maintained over the last 100 years by Sri Ramanasramam: Free dispensary, Free meals for sadhus and the poor, Environmental conservation efforts, Goshala, Library and Veda Patashala.








